Tuesday, August 7, 2018

इलायची खाने के फायदे , जड़ से खत्म हो जाएंगे यह रोग

सोने से पहले  इलायची का सेवन करे, जड़ से खत्म हो जाएंगे यह  रोग

                                       
                                                                 

                                               

इलायची एक औषधि है जिसको आयुर्वेद में भी प्रयोग किया जाता है। प्राचीन लोगों ने इलायची का नियमित प्रयोग करने के लिए इसको मसालों की श्रेणी में शामिल कर लिया जिससे यह हर रोज हमारे खाने में मिलकर हमारे शरीर में जाता रहे। बहुत सारे लोग आज भी इलायची का अलग-अलग प्रकार से प्रयोग करते हैं। कुछ लोग इसका प्रयोग माउथ फ्रेशनर की तरह भी करते हैं। खाना या कुछ अन्य खाद्य पदार्थ खाने के बाद इलायची को मुंह में रख कर धीरे-धीरे चलाते हैं जिससे उनके मुंह की दुर्गंध चली जाती है और हमेशा उनके मुंह से इलायची की सुगंध आती रहती है। इलायची को कई बीमारियों में अलग-अलग प्रकार से भी प्रयोग किया जाता है। आज हम आपको उसी विषय के बारे में बताएंगे।


यदि आप बहुत लंबे समय से दांत के दर्द से परेशान हैं तो इलायची इसमें आपकी सहायता कर सकता है। सबसे पहले कुछ इलाकों को लेकर उन्हें पीसकर उनका पाउडर बना लें। यदि दांत में सड़न है तो उस इलायची के पाउडर को उस सड़न वाले गड्ढे में भर दें। अगर दातों में पाउडर भरने की जगह ना हो तो पाउडर को धीरे-धीरे अपनी उंगलियों के सहायता से दर्द वाले स्थान पर लगाएं लगभग 5 मिनट तक यह करते रहे इससे आपके दांतों का दर्द आराम हो जाएगा।

                                                   



आजकल बहुत ज्यादा लोगों को कब्ज की शिकायत होती है। यदि आपको या आपके किसी जानने वाले को भी यही शिकायत है तो अब घबराने की जरूरत नहीं है। खाना खाने के बाद इलायची के 2 दाने मुंह में रख ले और धीरे-धीरे चबाकर उन्हें खाएं आप की कब्ज की समस्या सदा के लिए समाप्त हो जाएगी। इलायची इम्यून सिस्टम को भी दुरुस्त करता है यानी आप की रोग प्रतिरोधक क्षमता। जो लोग बार बार बीमार पढ़ते हैं उनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर होती है। उन लोगों को हर रोज दो से तीन इलायची गर्म पानी के साथ खाना चाहिए। यह तरीका आप की रोग प्रतिरोधक क्षमता को कई गुना बढ़ा देती है जिससे अनचाही बीमारी आपके शरीर कुछ हो नहीं पाती है और आप हमेशा स्वस्थ रहते हैं।

इलायची के फायदे –


पाचनतंत्र मजबूत करे – हर भारतीय खाने के बाद अपने मेहमानों को सौंफ, इलायची देता है| आपको पता है ऐसा क्यों ? क्यूंकि इलायची में नेचुरल तत्व होते है जो खाने को पचाने में मदद करते है| इससे गले व पेट में होने वाली जलन भी कम होती है, साथ ही पेट के अंदर की सुजन कम करती है| इलायची से गैस, एसिडिटी, ख़राब पेट की शिकायत दूर होती है|

 How to use  ( कैसे प्रयोग करे ) –


 छोटा टुकड़ा अदरक, 2-3 लौंग, 3-4 इलायची, 1 चम्मच धना| इन सब को पीस कर चूर्ण बना लें, अब इसे रोज खाने के बाद 1 चम्मच पानी के साथ खाएं| पाचन से जुडी सारी परेशानी दूर होगी|

                                 




सर्दी खराश दूर करे – सर्दी की वजह से कई बार गले में बहुत दर्द होता है, और अजीब सी खराश होती है | इसे ठीक करने का सबसे आसन तरीका है इलायची | सुबह खाली पेट व रात को सोने से पहले 1-2 इलायची चबाएं | फिर गुनगुना पानी पी लें | गले को कुछ ही समय में आराम मिलेगा | इलायची गर्म करती है, जिसके सेवन से शरीर में गर्माहट बढती है व सर्दी खांसी से आराम मिलता है | कफ की भी परेशानी दूर होती है |

हिचकी बंद करे – इन्सान को कभी भी अचानक हिचकी आने लगती है | इसकी कोई Medicine तो नहीं आती है| कुछ नेचुरल तरीके से बंद किया जा सकता है | कई बार ये बहुत देर तक लगातार आती है जिससे परेशानी महसूस होती है | इसे बंद करने के लिए बीएस आपको 1 इलायची मुहं में दबानी है | इसे चबाते रहिये कुछ देर में हिचकी गायब हो जाएगी |

ब्लडप्रेशर कंट्रोल – इलायची में ब्लडप्रेशर कंट्रोल करने की भी क्षमता होती है, इसमें पोटेशियम, फाइबर होता है जो ब्लडप्रेशर कंट्रोल करता है | ब्लडप्रेशर के मरीज को खाने के बाद इलायची का सेवन जरुर करना चाहिए |
विषेले पदार्थ निकाले – शरीर की अंदरूनी सफाई उतनी ही जरुरी है जितनी बाहरी| हम बाहरी सफाई का तो पूरा ध्यान रखते है लेकिन शरीर के अंदर की सफाई कभी नहीं सोचते | कुछ भी अटर शटर खाते रहते है टैंकर की तरह सब भरते जाते है | आपको अंदरूनी सफाई का आसन तरीका बताती हूँ | आपको रोज बस एक इलायची खानी है, इससे किडनी से सारे विषेले तत्व निकल जायेंगे |

दिमाग मजबूत करे – दिमाग मजबूत करने, आँखों की रोशनी बढ़ाने व याददाश बढ़ने में इलायची बहुत मददगार है | इलायची के दानों को 2-3 बादाम व 2-3 पिस्ता के साथ 2-3 चम्मच दूध डालकर पीस लें | अब 1 गिलास दूध में इसे मिलाकर आधा होने तक गाढ़ा करें | फिर इसमें मिश्री मिलाएं और खाएं | ये बच्चों के लिए बहुत फायदेमंद होता है |

उलटी बंद करे – जी मचलाना, उल्टी जैसा लगना, मुंह का स्वाद ख़राब होना, ऐसा कुछ भी होने पर इलायची चबाएं| थोड़ी ही देर में अच्छा लगने लगेगा |

मुंह का संक्रमण दूर करे – मुहं की दुर्गंध, किसी तरह का संक्रमण, अल्सर इन सब से इलायची बचाता है | साँसों में बदबू से बचने के लिए रोज इलायची खाएं |
                           
दिल की रक्षा – इलायची में मौजूद खनिज तत्व दिल की रक्षा करने में सहायक है | इलायची खाने से पल्स रेट सही रहता है व खून का संचालन सुचारू रूप से होता है |

तनाव मुक्त – अगर आपको किसी बात की चिंता है, या बिना बात के आप अकेलापन महसूस कर रहे है, लगातार ऐसा होने से आप डिप्रेशन का शिकार हो जाते है| तनाव मुक्त रहने के लिए इलायची बहुत मदद करती है | इलायची चबाने या इलायची वाली चाय पीने से हार्मोन तुरंत बदल जाते है और तनाव छुमंतर हो जाता है |
                                           

इलायची के नुकसान

एलर्जी – लगातार इलायची खाना या ज्यादा मात्रा में इलायची खाने से शरीर में रिएक्शन होने लगता है | और फिर किसी भी तरह की एलर्जी होने लगती है, जिससे शरीर में खुजली, स्किन रेश, लाल धब्बे आ जाते है | कई लोगों इलायची से एलर्जी का अनुमान नहीं होता और वे इसे खा लेते है जिससे उन्हें सांस में तकलीफ होने लगती है |

एलर्जी के कुछ लक्षण है –

सीने व गले में खिंचाव व दर्द
सांस लेने में परेशानी
जी मचलाना

पथरी – जी हाँ कई बार इलायची पथरी का कारण बन जाती है| एक शोध के अनुसार पता चला है कि हमारा शरीर इलायची को पूरी तरह से पचा नहीं पाता है, फिर अत्यधिक मात्रा में इसे लेने से ये धीरे धीरे इक्कठे होते जाता है और गालब्लैडर स्टोन का कारण बन जाता है| पथरी के रोगी को इलायची से परहेज करना चाहिए |

रिएक्शन – अगर आप किसी तरह की दवाइयां ले रहे है, तो कई बार इलायची इनके साथ रिएक्शन करके दूसरी परेशानी उत्पन्न कर देती है| या कई बार आपको दवाइयों का असर बंद हो जायेगा| अगर आप कोई दवाई लेते है तो इलायची खाने की आदत आपको छोड़ देनी चाहिए |

इलायची एक एेसा मसाला है जो हर भारतीय की रसोई में पाया  जाता है। इसका इस्तेमाल खाने का स्वाद बढ़ाने और खुशबू लाने के लिए किया जाता है। यह देखने में भले ही छोटी हो पर स्वस्थ के लिए बहुत फायदेमंद होती है। इसको खाने से पथरी, गले की समस्याएं, कफ, गैस, बवासीर, टी.बी, पेशाब करने से होने वाली जलन से राहत, उल्टी, पित्त, रक्त रोग, हृदय रोग से संबंधित समस्याओं से छुटकारा दिलाती है। इलायची को आप किसी भी समय खा सकते हैं लेकिन रात में इसका सेवन पानी के साथ करने से बहुत फायदा मिलता है। आज हम आपको इलायची खाने से होने वाले फायदों के बारे में बताने जा रहें है |

  इलायची खाने के फायदे :-


1. जिन लोगों को कील मुहासे की समस्या रहती हो उनको रोजाना रात को इलायची का सेवन करना चाहिए। सोने से पहले गर्म पानी के साथ एक इलायची खाने से स्किन संबंधित समस्याओं से राहत मिलेगी।



2. कुछ लोगों को हमेशा पेट से संबंधित प्रॉब्लम रहती है। पेट ठीक न रहने के कारण बाल झड़ने लगते है। इन दोनों समस्याओं से बचने के लिए सुबह खाली पेट 1 इलायची गुनगुने पानी के साथ खाएं। कुछ दिनों तक लगातार खाने से फर्क दिखाई देने लगेगा।


3. कुछ लोगों को ढेर सारा काम करने के बाद भी रात को नींद नहीं आती। सोने के लिए लोग दवाइयों को सहार लेते हैं जिसका शरीर पर गलत प्रभाव पड़ता है। नेचुरल तरीके से नींद लेने के लिए रोजाना रात को सोने से पहले इलायची को गर्म पानी के साथ खाएं। इससे नींद आएगी और खर्राटे की समस्या भी दूर हो जाएगी।


4. गैस, एसिडिटी, कब्ज, पेट में ऐंठन की समस्या को इलायची से दूर किया जा सकता है। इसके साथ ही हिचकी से भी राहत मिलती है।


5. मुंह से आने वाली बदबू को इलायची खाने से दूर किया जा सकता है। इसको खाने से गले में होने वाली खराश दूर होती है और आवाज में सुधार आता है।
                                     



6. रोजाना इसका काढ़ा पीने से मानसिक तनाव को दूर होता है। इसका काढ़ा बनाने के लिए इलायची पाउडर को पानी में उबालें। अब काढ़े में थोड़ा सा शहद मिलाकर पीयें। कुछ दिन पीने से आपको फर्क दिखाई देने लगेगा।



7. गर्भवती महिलाओं को अक्सर चक्कर आने की समस्या रहती है। इस से राहत पाने के लिए  इलायची के काढ़े में गुड़ मिलाकर सुबह और शाम पीने से चक्कर आने की समस्या दूर हो जाएगी।



8. सर्दियों के मौसम में होंठ फटने की समस्या आम हैं एेसे में इलायची को पीसकर मक्खन के साथ मिलाकर दिन में दो बार लगाएं। सात दिनों में ही आपको फर्क दिखाई देने लगेगा।



9. इलायची खाने से शारीरिक कमजोरी भी दूर होती है। इसको रोजाना आहार में शामिल करने से धीरे- धीरे आपका वजन बढ़ने लगेगा। आप इलायची पाउडर या इसको एेसी भी खा सकते हैं।



10. पोटेशियम, कैल्शियम, मैग्नीशियम जैसे अन्य खनिज पदार्थ पाएं जाते है, जो खुन को साफ करके रक्तचाप को ठीक रखता है।



11.  हरी इलायची फेफड़ों में रक्तसंचार गति को ठीक रखता है। इसके साथ ही यह अस्थमा, जुकाम, खांसी जैसी समस्याओं से भी राहत पहुंती है। यह बलगम और कफ को बाहर निकालकर छाती की जकड़न को कम करने में मदद करती है |

No comments:

Post a Comment

यादवों की उत्पत्ति

एक यदुवंशी का सम्पूर्ण परिचय.... जाति ........... यादव / अहीर वंश .......... चंद्रवंशी छत्रिय कुल .......... यदुकुल / यदुवंशी इष्टदेव ...